Income Tax Notice: ये हैं वो 5 बड़े कैश ट्रांजेक्शन, जिनकी वजह से आपको आ सकता है आयकर विभाग का नोटिस!
Income Tax Notice: बैंक , म्यूचुअल फंड , ब्रोकरेज हाउस और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार के पास अगर आप बड़े कैश ट्रांजेक्शन करते हैं , तो उन्हें आयकर विभाग की इसकी सूचना देनी होती है। ऐसी जगहों पर अगर आप बड़ी कैश ट्रांजेक्शन करेंगे तो आयकर विभाग का नोटिस आ सकता है और आपसे पैसों के स्रोत के बारे में पूछा जा सकता है। Income Tax Notice: वैसे तो अधिकतर लोग कैश में ट्रांजेक्शन करना सबसे आसान मानते हैं , लेकिन बड़े कैश ट्रांजेक्शन करने पर आयकर विभाग आपसे सवाल कर सकता है। बहुत सारी ऐसी ट्रांजैक्शन होती हैं , जिन पर इनकम टैक्स की नजर रहती है। बैंक , म्यूचुअल फंड , ब्रोकरेज हाउस और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार के पास अगर आप बड़े कैश ट्रांजेक्शन करते हैं , तो उन्हें आयकर विभाग की इसकी सूचना देनी होती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 ट्रांजेक्शन के बारे में , जो आपको दिक्कत में डाल सकती हैं। 1- एफडी में कैश डिपॉजिट अगर आप एफडी में अधिक मात्रा में पैसे कैश के जरिए जमा करते हैं तो बैंक को इसकी सूचना आयकर विभाग को देनी होती है। एक साल में अगर आप एक बार या एक से अधिक बार में एफडी में 10 लाख रुपये या उससे अधिक जमा करते...